वरीय संवाददाता, मई 6 -- Patna Traffic Advisory: सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार के लिए पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण के लिए बड़े पैमाने पर रूट डायवर्जन रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई वीवीआईपी बिहार कैबिनेट के विस्तार में शामिल होने पटना आ रहे हैं। पटना पुलिस ने बड़ी संख्या में वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। एयरपोर्ट, नेहरू पथ और गांधी मैदान जाने वाले कई रास्तों पर वाहन नहीं चलेंगे। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे अथवा कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर अग्निशमन, एंबुलेंस और पासधारक वाहनों को ही छूट रहेगी। इस अवधि में गांधी मैदान की सड़कों पर किसी भी प्रकार के वाहन और ठेला-खोमचा की पार्किंग नहीं होगी। ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने ...