पटना, मई 6 -- Patna Weather: बिहार में सम्राट चौधरी का कैबिनेट विस्तार गुरुवार 7 मई को होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इसको लेकर गांधी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को बारिश की वजह से शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में बाधा आई थी। मौसम विभाग ने तात्कालिक अलर्ट जारी कर पटना जिले में देर रात तक आंधी, बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इससे प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी मौसम खेल ना बिगाड़ दे, यह चिंता सताने लगी है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार रात को तात्कालिक पूर्वानुमान जारी कर देर रात तक 9 जिलों में वज्रपात, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई। पटना जिले के दानापुर-खगौल, नौबतपुर, पटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.