किशनगंज, अप्रैल 15 -- किशनगंज। बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी द्वारा शपथ ग्रहण करने पर किशनगंज जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बुधवार को भाजपा निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुशांत गोप के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली, दीवाली मनाया पटाखे छोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया और अपने खुशी का इज़हार करते हुए मोदी-सम्राट जिंदाबाद, एनडीए गठबंधन जिंदाबाद, भारत माता की जय का गगनभेदी नारा लगाते हुए जमकर अबीर गुलाल खेला। कार्यकर्ताओं के गहमागहमी के बीच, नव नियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे ऐतिहासिक व गौरव का क्षण बताया और कहा कि यह शपथ ग्रहण समारोह केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति एक नई प्रतिबद्...