दरभंगा, अप्रैल 14 -- दरभंगा, हिटी। उप मुख्यमंत्री सह सूबे के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा बिहार विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को इसके लिए बधाई दी। दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह 'पप्पू सिंह' ने कहा कि बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। श्री सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय मोदी के कुशल नेतृत्व व दूरदर्शी मार्गदर्शन का परिणाम है। सम्राट चौधरी कर्मठ, जुझारू और दूरदर्शी नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उधर, लनामिवि के पूर्व कुलसचिव प्रो. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने की खबर से खुशी की लहर है। यह भी पढ़ें- एनडीए के नेता सम्राट ...