पटना, अप्रैल 14 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार एनडीए विधानमंडल दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के सर्वसम्मति से चयन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि उनका कार्यकाल जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। श्री सरावगी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि सम्राट चौधरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीतीश कुमार के विकसित बिहार बनाने के संकल्पों को आगे बढ़ाएंगे। यह भी पढ़ें- विकास का वादा, नीतीश का खास जिक्र; पहले भाषण में क्या बोले बिहार के नए 'सम्राट' नीतीश कुमार ने बिहार के विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयाम गढ़...