मधेपुरा, अप्रैल 17 -- चौसा, निज संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का आयोजन किया गया। रसलपुर धुरिया पंचायत के माता ज्वालामुखी मंदिर कलासन में आयोजित कार्यक्रम में जगदेव बाबू को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके कृतित्व व व्यक्तित्व और कुशवाहा सामाजिक चेतना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद सम्राट चौधरी को महासभा की ओर से शुभकामनाएं दी गयी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त कुशवाहा बानेश्वर वर्मा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री का जिम्मेदारी मिलने से बिहार के विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी। यह भी पढ़ें- सामाजिक-शैक्षणिक विकास पर जोर अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुशवाहा मिथिलेश कु...