पटना, मई 6 -- सम्राट सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस शपथ समारोह में शामिल होंगे। शपथ समारोह से एक दिन पहले बुधवार को सम्राट चौधरी के नए कैबिनेट में कौन-कौन नेता मंत्री बनेंगे इसे लेकर खूब मंथन चल रहा है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। इन नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है। गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी लगभग 11 बजे पटना एयरपोर्ट उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से वो प्रदेश भाजपा कार्यालय के रास्ते गांधी मैदान जा सकते हैं। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत-अभिनंदन करने की तैयारी ...