जहानाबाद, अप्रैल 14 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को बिहार एनडीए का नेता चुने जाने पर जिले के भाजपा नेताओं ने हर्ष जताया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सूबे को एक नई पहचान मिलेगी। राज्य पहले से और बेहतर प्रदर्शन करेगी। सम्राट के नेतृत्व में एनडीए और भी मजबूत होगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा है कि इनके नेतृत्व में बिहार और आगे बढ़ेगा। नीतीश कुमार के विकास रथ को आगे लेकर चलेंगे। संगठन और सरकार चलाने का अनुभव प्राप्त कर चुके सम्राट जी विकास को रफ्तार देंगे। यह भी पढ़ें- सम्राट ऊर्जावान, अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता : संतोष पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और सम्राट चौध...