मोतिहारी, मार्च 24 -- अरेराज, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत कार्यालय के नजदीक पौने दो करोड़ रुपये की लागत से सम्राट अशोक भवन बनेगा। जिसकी शिलान्यास स्थानीय विधायक सह लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सोमवार को किया। मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रन्टू पाण्डेय, उप मुख्य पार्षद अहमद अली आजाद, प्रिंस गिरि, वीर रंजन आदि उपस्थित थे। शिलान्यास करने दौरान विधायक श्री तिवारी ने कहा कि नगर पंचायत सहितसम्पूर्ण गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्र में सभी तरह के विकासात्मक कार्य चल रहा है।विधायक ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण : गोविंदगंज । स्थानीय विधायक राजू तिवारी ने सोमवार को अरेराज प्रखंड कार्यालय,नगर पंचायत और अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक को विकास योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां देखने को मिलीं,...