गोपालगंज, फरवरी 8 -- बरौली। प्रखंड परिसर में रविवार को स्थानीय विधायक मंजीत कुमार सिंह ने सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास किया। मौके पर नप के चेयरमैन सीमा देवी, वार्ड पार्षद जीतेन्द्र प्रसाद, बीडीओ मुकेश कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद संजय उपाध्याय, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सतेन्द्र उपाध्याय, ज्योति श्रीवास्तव आदि थे। ज्ञात हो कि प्रखंड परिसर में 1 करोड़ 65 लाख की लागत से सम्राट अशोक भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...