मुजफ्फरपुर, जून 15 -- कांटी। नगर परिषद के वार्ड पांच किशुनगर में सम्राट अशोक भवन का सोमवार को विधायक ई. अजीत कुमार ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बना यह भवन क्षेत्र के लोगों के मांगलिक कार्य, बैठकों आदि के लिए यह उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर सभापति दिलीप कुमार, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, ईओ अजय कुमार, सीओ पिंटू कुमार, पार्षद संतोष पासवान, चंदन पांडेय, आनंद राज, शंकर महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...