मैनपुरी, मार्च 25 -- चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना (भारत) के बैनरतले बुधवार को शहर में सम्राट अशोक की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सम्राट अशोक की झांकी के समक्ष कन्नौज की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया ओमकार शाक्य ने कैंडल जलाकर एवं झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल हुई जो आकर्षण का केंद्र रही। चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शोभायात्रा संयोजक सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में सुबह से ही शोभायात्रा की तैयारियां शुरू हो गईं। पावर हाउस रोड गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज पर सम्राट अशोक के साथ-साथ अन्य महापुरुषों की झांकियां पहुंची। बैंडबाजे के साथ यहां से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा शहर के भांवत चौराहा, स्टेशन रोड, क्रिश्चियन तिराहा, तांगा स्टैंड, बड़ा चौराहा होते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.