पूर्णिया, मार्च 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।गुरुवार को सम्राट अशोक की 2370 वीं जयंती के पावन अवसर पर सामाजिक न्याय मंच ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर शहर के ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान के निकट स्थित सामाजिक न्याय मंच कार्यालय में एक समारोह का आयोजन कर सम्राट अशोक महान को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया और अहिंसा के बल पर अपने साम्राज्य का विस्तार किया। आज दुनिया को बुद्ध की जरूरत है, जबकि साम्राज्यवादी नीति के पोषक द्वारा दुनिया को युद्ध में धकेलने की होड़ मची हुई है। इस अवसर पर मंच के संयोजक संजय सिंह सिन्धु , रविदास विकास मंच के संयोजक जिन्नत लाल राम, मिन्टू सिंह, शिव शंकर मेहता ने मुख्य रूप से अपने अपने विचार व्यक्त किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...