जमशेदपुर, मार्च 25 -- कुशवाहा भवन साकची में सम्राट अशोक जयंती पर 'राष्ट्रनायक' पत्रिका का विमोचन किया गया। झारखंड कुशवाहा महासभा की ओर से संचालित राष्ट्रनायक मिशन के तहत यह पत्रिका जन-जन में राष्ट्रप्रेम जागृत करने और भारत के गौरवशाली इतिहास को प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विमोचन समारोह में अतिथियों ने कहा कि आजादी की अखंडता को बरकरार रखने के लिए राष्ट्रप्रेम की विचारधारा सदैव बहती रहनी चाहिए। महासभा के कोल्हान प्रमंडल प्रमुख एस.एन. मेहता ने बताया कि यह पत्रिका मिल का पत्थर साबित होगी। समाज सेवी ओमप्रकाश भगत ने कहा कि सम्राट अशोक केवल इतिहास के एक अध्याय नहीं हैं, बल्कि उनका कृतित्व और व्यक्तित्व आज भी राष्ट्र के आदर्शों और मूल्यों के रूप में जीवंत है। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ, अशोक चक्र, भारतीय ...