सासाराम, मार्च 21 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सम्राट अशोक जयंती को लेकर शनिवार को रवि देवा की अध्यक्षता तथा संजय कुमार सिंह कुशवाहा के संचालन में आदर्श कुशवाहा सब्जी बाजार भारतीगंज सासाराम में बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्राट अशोक के जन्मदिन 26 मार्च को सुबह नौ बजे से सूर्य मंदिर वेदा से बौद्ध भिक्षुओं व आमलोगों के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बताया कि शोभायात्रा जीटी रोड होते ह कुशवाहा सभा भवन सासाराम में समाप्त होगा। शोभा यात्रा में बैंड बाजा, सम्राट अशोक का रथ,राष्ट्रीय झंडा, सम्राट अशोक का झंडा,पंचशील का झंडा, घोड़ा इत्यादि शामिल रहेंगे। बैठक में प्रवीण सिंह, चंद्रशेखर सिंह, चंदन कुशवाहा, रविशंकर सिंह, सत्यनारायण स्वामी, मुन्ना महतो, अमरेंद्र कुमार सिंह, राजेश्वर कुशवाहा, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार सिंह, दीपक कुमार, कमलेश ...