मिर्जापुर, मार्च 29 -- कछवां। नगर पंचायत के कुशवाहा नगर में रविवार को सम्राट अशोक की 2330वीं जयंती पर भव्य सभा व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मझवां क्षेत्र से निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सभा स्थल पर पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभा में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों, अहिंसा व मानवता के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग, महिलाएं व युवा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...