पटना, मार्च 26 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि आज के दौर में भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के आदर्श पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। समाज में बढ़ती विभाजनकारी प्रवृत्तियों और तनाव के बीच शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश ही हमें एकजुट रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। सम्राट अशोक की जयंती पर उपमुख्यमंत्री ने उनके जीवन और विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि भगवान गौतम बुद्ध की करुणा, अहिंसा और शांति के सार्वभौमिक संदेश से प्रेरित होकर सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद हिंसा और विस्तारवाद की नीति का त्याग करते हुए धर्म, दया और मानव कल्याण के मार्ग को अपनाया। यह ऐतिहासिक परिवर्तन न केवल भारत बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जिसने यह सिद्ध किया कि सच्ची शक्ति युद्ध में नहीं, बल्कि शांति, सहिष्णुता और मानवता की सेवा में ...