पटना, मार्च 26 -- सम्राट अशोक केवल महान शासक ही नहीं, बल्कि शांति धर्म, करुणा और सुशासन के प्रतीक रहे हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, विकास और मानवता की राह दिखाते हैं। यह बातें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के तत्वावधान में गुरुवार को रवींद्र भवन में आयोजित सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती समारोह पर कही। कार्यक्रम में काफी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग जुटे थे। सभी ने सम्राट अशोक के विचारों को हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट अशोक ने ही अखंड भारत का निर्माण किया था। हमें उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। उनके जीवन के दो पहलू हैं। एक तरफ उन्हें चण्ड अशोक कहा जाता था, तो दूसरी ओर करुणा अशोक कहा जाता था। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक क...