चंदौली, मार्च 28 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में बीते गुरुवार की देर रात आरएसएम फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने की आह्वान किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश कुमार एवं डॉ. जेनी सिंह रहे, विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार मौर्य, वशिष्ठ मौर्य, शुभम बिंद, भरत बिंद, राजेंद्र मौर्य, रमेश पासवान एवं भंते कल्याण जी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में देश को नई दिशा दी और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सम्राट अशोक के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार मौर्य ने कहा कि ...