मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- संयुक्त हिंदू महासंघ और शिव सेना के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए अखंड भारत के चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने सम्राट अशोक के जयकारे लगाते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कर अवकाश की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से सम्राट अशोक की जयंती पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने , सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में उनके जीवन परिचय और महान कार्यों को शामिल करने एवं सरकारी स्तर पर उनकी स्मृति में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन करने की भी मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में मनोज सैनी, डॉ. योगेंद्र शर्मा, अखिलेश जाटव, राजेश कश्यप और लोकेश सैनी, वीरेंद्र त्यागी, गीता गुजर, कल्पना ठाकुर, राहुल सेनी, मो...