मथुरा, मार्च 26 -- अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर कृष्णा नगर बिजली घर के बाहर पुष्पांजलि सभा एवं सम्राट अशोक का मानवीय मूल्यों के संरक्षण में योगदान विषयक पर संगोष्ठी आयोजित की। समाजवादी पार्टी के अनिल अग्रवाल व जागेश्वर यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि अशोक ने मानवीय मूल्यों के संरक्षण के साथ अखंड व सशक्त भारत का निर्माण किया। रमेश सैनी व लुकेश कुमार राही ने कहा कि सम्राट अशोक ने भारत को शेरों का देश बनाया। उनके साहस, पराक्रम व वीरता जैसे मूल्यों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। रमेश सैनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन चित्रसेन मौर्य ने किया। इसमें सोहनलाल, सूरजपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, बृजलाल, अनिल अग्रवाल, जागेश्वर यादव, बिसंबर दयाल कर्दम, अनिल कुमार, चित्रसैन मौर्य, सागर सिंह, आकाश ब...