मैनपुरी, मार्च 26 -- चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में नगर में भव्य धम्मयात्रा का आयोजन किया गया। पुरानी आलू मंडी से शुरू हुई इस यात्रा का शुभारंभ विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और पैक्सपैड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य ने सम्राट अशोक की प्रतिमा के समक्ष तिलक लगाकर और झंडी दिखाकर किया। धम्मयात्रा में एक दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां शामिल रहीं, जो पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बनीं। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों बड़ा बाजार, पीपल मंडी, जामा मस्जिद और थाना कोतवाली से होती हुई जीटी रोड चौराहा स्थित अशोक स्तंभ पर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक आलोक शाक्य, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, महाराज सिंह शाक्य, योगेश कठेरिया, दीपेंद्र शाक्य, गोपाल दास लोधी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट...