भदोही, मार्च 27 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां में शुक्रवार की देर शाम सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान सम्राट अशोक महान को नमन करते हुए उनके जीवन और आदर्शों को याद किया। इसके पहले नगर पंचायत में सम्राट अशोक महान की झांकी निकाली गई। चौक बाजार के पास जब झांकी पहुंची तो नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया ने झांकी के साथ चल रहे लोगों पर पुष्प वर्षा किया। कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के महान शासकों में से एक थे। इस मौके पर पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, अवधेश उमर, नंदलाल गुप्ता, भानू मौर्या, डॉ. राकेश मौर्या, चंद्रेश मौर्य, रामशंकर, नीरज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.