बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। विधायक महेन्द्रनाथ ने कहा कि सम्राट अशोक का भारतीय इतिहास और संस्कृति में अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद युद्ध त्याग कर नैतिकता की नीति अपनाई। बौद्ध धर्म का विश्वभर में प्रसार किया और अहिंसा, जनकल्याण तथा धार्मिक सहिष्णुता पर जोर दिया। उनके द्वारा निर्मित शिलालेख, स्तूप और अशोक स्तंभ आज भी भारतीय विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। कहा कि हमें अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय ने कहा कि कहा कि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में एक विशाल साम्राज्य को एकता के सूत्र में बांधकर न केवल राजनैतिक...