बहराइच, मार्च 26 -- बहराइच, संवाददाता। सम्राट अशोक के 2330 वें जन्मोत्सव पर शहर के गुदड़ी चौराहे पर स्थापित अशोक लाट पर मनाया गया। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश प्रवक्ता अजय मौर्य ने कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए कहा कि कलिंग युद्ध के बाद उनका आत्मपरिवर्तन मानवता के इतिहास की एक अनूठी मिसाल है। जहां एक विजेता, करुणा का संवाहक बनता है। सत्ता, सेवा का माध्यम भी बनता है। यह चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का ही प्रताप था। उनके प्रसारित शांति, सह-अस्तित्व और नैतिक अनुशासन का संदेश सीमाओं, कालखंडों और सभ्यताओं से परे जाकर पूरे विश्व को एक नई दिशा प्रदान कर रहा है। संतोष मौर्य ने कहा कि लोकमंगल के महामार्गदर्शक चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जीवन से...