पटना, नवम्बर 20 -- बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार शपथ ली है। उनके साथ कुल 26 लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है। इनमें श्रेयसी सिंह ऐसी विधायक हैं, जो पहली बार मंत्री होंगी। नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी ने शपथ ली है, जो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। सम्राट चौधरी के बाद तीसरे नंबर पर विजय सिन्हा ने शपथ ली, वह भी उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे। अब तक चल रही सरकार में भी ये दोनों नेता डिप्टी सीएम बने हुए थे। एक बार फिर से दोनों को मौका मिला है और स्पष्ट है कि भाजपा ने उनके कामकाज को सही माना है। इनके अलावा वरिष्ठ लोगों की बात करें तो रामकृपाल यादव भी मंत्री बने हैं, जो पहली बार के विधायक हैं। इससे पहले वह 5 बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं, लेकिन इस बार उन्हें भाजपा ने विधानसभा चुनाव में उतारा था। भाजपा की ओर से नितिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.