रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर। शहर में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर करीब 15 लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शांति विहार कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला रजनी गर्ग ने बताया कि रविवार दोपहर वह बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। रेलवे क्रॉसिंग मोड़ के पास एक युवक उनसे बाबा का पता पूछने के बहाने बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने हेलमेट और नकाब पहन रखा था। बातचीत के दौरान युवकों ने महिला को झांसे में लेकर घर से सोने के आभूषण मंगवा लिए। बदले में उन्होंने महिला को एक पोटली थमा दी और फरार हो गए। घर पहुंचकर पोटली खोलने पर उसमें पत्थर मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.