गिरडीह, जून 8 -- गावां। गावां पंचायत भवन के समीप रविवार को जिला स्तरीय विशाल स्वर्णकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत नरहरि दास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्वर्णकार समाज के लोगों ने भाग लिया और समाज के विकास एवं संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अतिथियों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा, जिला सचिव बढ़न वर्मा, बिनोद वर्मा तथा रामकृष्ण वर्मा ने समाज में एकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- सेवा भाव ही मारवाड़ी समाज की रही है पहचान, यही उत्थान का मार्ग वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सह...