मेरठ, जनवरी 31 -- बहसूमा। कस्बे में शुक्रवार को मेरठ-बिजनौर मार्ग स्थित जीवा फार्म हाउस में सकल हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान संस्कृति, संस्कारों और गौरवशाली इतिहास पर चिंतन हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद अरुण कुमार, आचार्या रश्मि आर्या ने किया। अध्यक्षता प्रमोद गर्ग तथा संचालन गौरव राजवंशी, अंकुश शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद अरुण कुमार रहे। शाश्वताचार्य महाराज, आचार्या रश्मि आर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद अरुण कुमार ने समरसता का उदाहरण दिया। कहा कि विश्व में केवल भारत को ही मां का दर्...