लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- नेपाल के धनगढ़ी शहर में लायन्स इंटरनेशनल के बैनर तले आयोजित क्लब्स ट्यूनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत भारत और नेपाल के लायन्स क्लबों के बीच मैत्री कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पिछले 9 वर्षों से लगातार चल रहे इस कार्यक्रम में इस बार लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार एवं लायन्स क्लब लखनऊ शान-ए-अवध डायमंड का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। गौरीफंटा बॉर्डर पर लायन्स क्लब ऑफ धनगढ़ी ग्रीन सिटी के सदस्यों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें आयोजन स्थल होटल फ्लोरा तक ले जाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लखीमपुर उपकार के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं लखनऊ क्लब के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप ने किया, जबकि आर्येन्द्र पाल सिंह के निर्देशन में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। भव्य सभागार में दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.