अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, संवाददाता। उम्मीद सामाजिक संस्था का होली मिलन समारोह बुधवार को रसलगंज स्थित एक लॉज में हुआ। शुभारंभ कवि वेद प्रकाश 'मणि' ने किया। बाल प्रतिभाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दे मनमोह लिया। इस दौरान राधा-कृष्ण की झांकी ने सभी को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि महापौर प्रशांत सिंघल, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत रहे। अंत में फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर संयोजक दिनेश अग्रवाल संगम, अतुल अग्रवाल, पवन गुप्ता, विवेक, प्रेम प्रकाश भारद्वाज, आचार्य यश, देवेश, कीर्ति, मयंक, ऋषभ, अमित, गोविंद, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...