वाराणसी, सितम्बर 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत पेंशनर्स परिषद की ओर से द्विवार्षिक सम्मेलन 26 सितंबर को महमूरगंज स्थित शगुन लान में सुबह 11 बजे होगा। परिषद के अध्यक्ष एके सिंह ने बताया मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर महापौर अशोक तिवारी और पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक कार्मिक एंव प्रशासन अशोक कुमार सेठ होंगे। कार्यक्रम में 1200 पेंशनर्स शामिल होंगे। इसमें पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लाभान्वित करने, राजकीय कर्मचारियों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाएं मिलने और कैशलेस चिकित्सा कार्ड निर्गत कराने समेत अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...