पीलीभीत, जनवरी 3 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत नव वर्ष के उपलक्ष में किसान भवन मंडी समिति में की गई। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारेलाल वर्मा ने किया। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श के साथ साथ प्रयागराज में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 16, 17, 18 जनवरी को तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने की रणनीति तैयार की गई। इसमें 13 जनवरी को पीलीभीत से ट्रेन द्वारा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रयागराज को रवाना होंगे। पंचायत में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह, जिला महामंत्री नेमीचंद वर्मा, मंडल सचिव सरबाज, वीरपाल राजपूत, पूरनलाल, ओंकार सिंह, इलियास, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह मॉडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान गुरजीत सिंह ब्रिक जिला मीडिया ...