बेगुसराय, मई 11 -- बलिया। 16 से 18 मई 2026 को दरभंगा में होने वाले 12वें राज्य सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर सोमवार को डंडारी प्रखंड अंतर्गत कटरमाला पंचायत के बलहा गांव में भाकपा माले की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड सचिव रामकुमार तांती ने की। भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि बिहार को "भाजपाई बुलडोजर राज" की प्रयोगशाला नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-जदयू सरकार बनने के बाद हजारों गरीब, दलित एवं भूमिहीन परिवारों पर बुलडोजर कार्रवाई कर उन्हें बेघर किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां संविधान और लोकतंत्र विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी तथा गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा करने को तैयार नहीं है। यह भी पढ़ें- सम्मेलन को लेकर भाकपा माले की बैठक बैठक में लोगों से न्याय...