गिरडीह, जुलाई 21 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। आत्मशुद्धि व आत्म कल्याण का महापर्व अष्टान्हिका सम्मेदशिखर मधुबन में धूमधाम से मनाया जायेगा। यह भी पढ़ें- Gridih News: कलश यात्रा के साथ 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल का विधान शुरूअष्टान्हिका महापर्व का महत्व आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व में साधु संतों के सानिध्य में साधना आराधना व भव्य सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जायेगा। मधुबन में जगह-जगह आयोजित विशेष पूजा आराधना व धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का जुटान हो रहा है। बताया जाता है कि जैन परंपरा में साधना आराधना व आध्यात्मिक विकास का महापर्व अष्टान्हिका का विशेष महत्व है। जैन साधु संतों के सानिध्य में श्रद्धालु आठ दिनों तक लगातार उपवास स्वाध्याय, पूजा पाठ व आत्मशुद्धि के साथ आध्यात्मिक चेतना जागृत करते है। यह भी पढ़ें- R...