सम्मान से शिक्षकों की अपने कार्य के प्रति बढ़ जाती है जिम्मेदारी: डीईओ
खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सम्मान से शिक्षकों की बच्चों के प्रति और जिम्मेदारी बढ़ जाती है। शिक्षक अपने दायित्व का ईमानदारी से निभायें। समाज में शिक्षक का बड़ा मान व सम्मान का पद है। यह बातें डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग से प्राप्त टीचर ऑफ मंथ का प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए कहीं। मार्च माह के टीचर ऑफ द मंथ का प्रशस्ति पत्र अलग-अलग प्रखंडों के पांच शिक्षकों को दिया गया। जिसमें नवसृजित प्राइमरी स्कूल, सबलपुर उर्दू की शिक्षिका मिकी कुमारी, मध्य मकतब गोगरी की वाजदा तबस्सुम, मिडिल स्कूल पटराहा, चौथम के अनिल कुमार, उच्च माध्यमिक स्कूल चातर घाट कीलवली कुमारी व उत्क्रमित मिडिल स्कूल हरिजन खुटिया की शिक्षिका रतनमाला कुमारी भारती को प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। यह भी पढ़ें- बच्चों की खूबियों को दें सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.