आगरा, जनवरी 12 -- माथुर वैश्य मण्डलीय परिषद की ओर से माथुर वैश्य समाज का अभिनंदन समारोह पचकुइयां स्थित माथुर वैश्य भवन में आयोजन किया गया। जिसमें माथुर वैश्य समाज के विशिष्ट समाजसेवियों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि समारोह में माथुर वैश्य भवन में नव निर्मित अतिथि गृह में सहयोग करने वाले समाजसेवियों का अभिनंदन किया गया। इंदौर में अ. भा. माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम में माथुर वैश्य शिरोमणि का सम्मान विनोद गुप्ता सराफ को दिया गया था पर वो उपस्थित नहीं थे। आज उन्हें इस शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया। भवन निर्माण से शेष धन एक लाख रुपये को नगद राष्ट्रीय अध्यक्ष को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सौंपा गया। समारोह में निर्धन कन्याओं के विवाह और असहाय सहायता के कार्यक्रम को इस वर्ष और अधि...