सम्मान समारोह में मैट्रिक व इंटर में सफल विद्यार्थी किए गए सम्मानित
हजारीबाग, जून 11 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत भवन में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। अपना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मैट्रिक तथा इंटर के सफल होने वाले कई विद्यार्थी शामिल हुए। समारोह की शुरुआत गोविंदपुर मुखिया रीता देवी, पंसस प्रतिनिधि महेश महतो समेत अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कैरियर काउंसलर जीआईआईएस के निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि कैरियर के निर्धारण में मैट्रिक के बाद का समय काफी महत्वपूर्ण होता है। जीवन में सफल होने के लिए सही समय में सही निर्णय लें। शिक्षक राजेश कुमार महतो ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य का निर्धारण आवश्यक है। अतिथि नरेश प्रसाद, सिकंदर कुमार, मिथलेश महतो, प्रदीप कुमार महतो, ओमप्रकाश पंडित, संजय महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.