अमरोहा, मई 17 -- गजरौला, संवाददाता। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की बैठक रविवार को हुई। जिसमें प्रजापति समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जून को करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम भानपुर मार्ग पर स्थित एक वैंकट हाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश महासचिव नवनीत कुमार गोला ने बताया कि सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यूपी बोर्ड में 70 प्रतिशत तथा सीबीएसई बोर्ड में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मान के पात्र होंगे।इस मौके पर विजय प्रजापति, उमेश प्रजापति, नरेश प्रजापति, रजनीश प्रजापति, डालचंद प्रजापति, शीशराम प्रजापति, इंद्रपाल गोला, मदनपाल सि...