सम्मान समारोह में परिचर्चा को जुटेंगे साहित्यकार
प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज। साहित्यिक संस्था सरोकार की ओर से 23 अगस्त को सीएमपी डिग्री कॉलेज के सभागार में प्रो. ओपी मालवीय व भारती देवी स्मृति पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का सम्मान वरिष्ठ कथाकार कैलाश बनवासी को प्रदान किया जाएगा। समारोह के दौरान 21वीं सदी की हिंदी कहानी विषय पर परिचर्चा का आयोजन होगा। जिसमें चर्चा के लिए प्रो. कुमार वीरेंद्र, राकेश बिहारी, डॉ. जर्नादन, प्रो. अनीता गोपेश उपस्थित रहेंगे। समारोह की अंतिम कड़ी में शास्त्रीय संगीत संध्या के अंतर्गत ध्रुपद गायन, व शास्त्रीय व सुगम गायन कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य अतिथि इविवि के संगीत विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. स्वतंत्रबाला शर्मा होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.