जौनपुर, अप्रैल 10 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 का खिलाड़ी सम्मान समारोह गुरुवार को आर्यभट्ट सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन और टीम भावना विकसित करता है तथा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। अध्यक्षता कुलपति वंदना सिंह ने की। उन्होंने विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों पर संतोष जताते हुए कहा कि छात्र राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिषद के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार राय और सचिव प्रो. शेखर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अंत में आभार जताया। सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अ...