अयोध्या, मार्च 29 -- अयोध्या,संवाददाता। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को जन-जन तक पंहुचाने और नगर के सर्वांगीण उत्थान के संकल्प के साथ आयोजित नौ दिवसीय श्री राम पर्व का समापन रामसेवकपुरम के सामने स्थित विवेक सृष्टि में आयोजित किया गया। शिविर के समापन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अयोध्या के बी. के. मुकेश की विशिष्ट उपस्थिति रहीं। उन्होंने विश्व शांति में व्यक्तिगत साधना एवं लोककल्याण के संकल्प की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए योग को आत्मिक शक्ति का आधार बताया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगोष्ठियों में 'राम राज्य की संकल्पना और नागरिक कर्तव्यों पर गंभीर विमर्श हुआ। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि राम राज्य की स्थापना नागरिकों के अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होने से ही संभव है। समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्य...