बलिया, मई 29 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को लोकतंत्र सेनानी कार्यालय में हुई। इसमें मुख्यमंत्री से लोकतन्त्र सेनानियों के सम्मान राशि में वृद्धि के लिए आग्रह पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से आजतक सम्मान राशि में कोई वृद्धि नहीं हुई है। यह भी निर्णय हुआ कि 70 वर्ष से कम आयु के सेनानियों के कैशलेस इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड भी तत्काल बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री अनुरोध किया जाएगा। प्रधानमंत्री को भी स्मरण पत्र भेजा जाएगा, जिसमें उनसे लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा दिये जाने के लिये अनुरोध किया जाएगा। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राघव गुप्त तथा संचालन डॉ सुरेश तिवारी ने किया। बैठक में ताश्केश्वर नाथ पाण्डेय, विजय शंकर साधू,...