जामताड़ा, मार्च 13 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में गुरुवार को ग्राम प्रधान संघ की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अजीत दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शिवलाल मुर्मू ने किया। इस दौरान संघ के प्रमंडलीय महासचिव सह प्रवक्ता अरविंद कुमार ओझा भी उपस्थित रहे। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान ग्राम प्रधानों द्वारा रेयतों से वसूली गई मालगुजारी राशि को अंचल नजारत में जमा करने की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश ग्राम प्रधानों ने वसूली गई राशि नजारत में जमा कर दी है। वहीं जिन ग्राम प्रधानों ने अब तक वार्षिक लगान राशि जमा नहीं की है, उन्हें तीन दिनों के भीतर वसूली कर संबंधित नजारत में जमा करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे प्रतिनिधियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.