प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 3 -- प्रतापगढ़। विद्युत निगम की ओर से एक दिसंबर से ओटीएस लागू है। दो हजार रुपये पंजीकरण कराने के बाद घरेलू कनेक्शनधारकों को बकाया मूल धन में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। शेष बकाया बिल धनराशि एक माह के भीतर पूरी जमा करने का प्रावधान तय है। बुधवार को सदर, कुंडा, रानीगंज व लालगंज डिवीजन के आसपास 26 काउंटर पर कुल 745 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराने के बाद निगम को करीब 76 लाख रुपये का बिल भुगतान जमा किया। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी, सदर एक्सईएन रामआश्रय प्रसाद चौरसिया ने बताया कि बकायेदार उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए समय पर पंजीकरण कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.