गोरखपुर, जनवरी 7 -- रूद्र प्रताप सिंह। गोरखपुर। जिले में सामने आए कई मामलों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे प्रमुख मामला महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के शिक्षक वीरेंद्र पटेल का है, जिन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद भी अब तक इंक्रीमेंट और अन्य देय लाभ नहीं मिल सका है। दिसंबर 2024 में वीरेंद्र पटेल का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ था। 13 दिसंबर को राज्यपाल द्वारा फाइल पर हस्ताक्षर किए गए और 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उन्हें सम्मानित भी किया गया। सम्मान के बाद शिक्षक ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर फाइल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संबंधित बाबू के पटल पर जमा कर दी। इसके बावजूद एक वर्ष बीतने के बाद भी फाइल आगे नहीं बढ़ सकी। शिक्षक का कहना है कि केवल सक...