बागपत, मई 2 -- बागपत। काठा गांव के एनएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को श्रमिक दिवस की उपयोगिता की जानकारी दी। प्रबंधक आनंद चौधरी ने बताया कि मजदूर दिवस छात्रों को मेहनतकश लोगो के प्रति कृतज्ञता, ईमानदारी और कड़ी महनत से सफलता पाने की प्रेरणा देता है। मेहनत ईमानदारी और परिश्रम से ही व्यक्ति महान बनता है श्रम के प्रत्येक रूप की गरिमा होती है कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता उसे केवल इमानदारी से किया जाना चाहिए। इसी संदर्भ में स्कूल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- सर्वोदय पब्लिक स्कूल में श्रमिकों को किया सम्मानित इस दौरान प्रबंधन समिति के सदस्य अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, प्रधानाचार्य...