नई दिल्ली, मार्च 28 -- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री असीम अरुण को करीब 45 मिनट तक इंतजार कराने और अंततः उन्हें बिना कार्यक्रम के लौटने पर मजबूर होने की घटना ने राजनीतिक गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। इस मुद्दे पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने दलित कार्ड खेलते हुए यूपी की योगी सरकार को निशाने पर ले लिया है। इससे पहले मंत्री बेबी रानी मौर्य के साथ हुई इसी तरह की घटना से जोड़ते हुए इसे दलित और पिछड़े समाज से आने वाले मंत्रियों का अपमान करार दिया है।सत्ता के भीतर बैठी 'जातिगत मानसिकता' पर प्रहार सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा कि कन्नौज में राज्य मंत्री असीम अरुण के साथ हुआ व्यवहार केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, ब...