पूर्णिया, फरवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सम्मान प्राप्त करने के महज चार दिन बाद ही एसआई मुन्ना कुमार पटेल नप गए। उनसे ना केवल थानेदारी की कुर्सी छिनी गई है,बल्कि उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है। 26 जनवरी को इन्दिरा गांधी स्टेडियम में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से नवाजे गए मुन्ना को आईजी विवेकानंद ने कार्य में लापरवाह पाया और तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। कटिहार जिले से बदल कर पूर्णिया आए एसआई मुन्ना कुमार पटेल को अगस्त के अंतिम सप्ताह में केनगर थाना की कमान मिली थी। इस दौरान करीब दो किलोग्राम स्मैक की बरामदगी के अलावा कोई खास उल्लेखनीय कार्य सामने नहीं आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...