सिमडेगा, जून 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से शुक्रवार को नगर भवन में आयोजित हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में जिले के त्तीन सौ से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सीबीएसई, आईसीएसई, जैक सहित विभिन्न बोर्ड की मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसी कंचन सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पारंपरिक नगाड़ा बजाकर किया। इसके बाद हिन्दुस्तान परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं...